Breaking News: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गाय को दिया गया गौ माता का दर्जा

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को गाय को गौ माता का दर्जा देने का निर्णय लिया। महाराष्ट्र की महायुती सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया। सरकार ने कहा कि प्राचीन काल से ही गाय का महत्वपूर्ण स्थान रहा है, जिस वजह से गाय को गौ माता का दर्जा दिया जा रहा है।

Breaking News: महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को बड़ा निर्णय लेते हुए गाय को गोमाता का दर्जा देने की घोषणा की। महाराष्ट्र की महायुती सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया। आज की कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें इस पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद महाराष्ट्र सरकार ने गाय को गोमाता का दर्जा देने की घोषणा की।

cow given the status of Gaumata

फाइल फोटो।

शिंदे सरकार ने दी मंजूरी

महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में निर्णय लेते हुए कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए, यह देशी गायों को अब से "राज्यमाता गौ माता" घोषित करने की मंजूरी दी गई।

End of Feed