मुंबई अमेरिकी दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुंबई स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम धमाके की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बीकेसी पुलिस और बम निरोधक दस्ता ने इलाके की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

मुंबई स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय (US Consulate General Office) को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। बताया जा रहा है कि कल रात 8 बजे अज्ञात व्यक्ति ने महावाणिज्य दूतावास में कॉल कर धमकी दी थी।

US Consulate General Office (File Photo)

अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय (फाइल फोटो)

इस घटना की जानकारी मिलते ही बीकेसी पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके की गहन जांच की। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस धमकी के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।

End of Feed