मुंबई

Mumbai Bomb Hoax: मुंबई में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल पर दहशतगर्दों ने डराया

मुंबई के जोगेश्वरी के ओशिवारा इलाके के एक स्कूल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला। गुरुवार की सुबह 10 बजे के करीब स्कूल को मेल पर धमकी मिली।

Image

(फाइल फोटो)

मुंबई के जोगेश्वरी के ओशिवारा इलाके के एक स्कूल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला। गुरुवार की सुबह 10 बजे के करीब स्कूल को मेल पर धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई की लोकल पुलिस और बॉम्ब स्क्वॉड की टीम पहुंच जांच पड़ताल किया, लेकिन पुलिस को किसी प्रकार का कुछ भी संदिग्ध नहीं बरामद हुआ।

तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर बम की धमकी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ई-मेल के जरिए बम की कथित धमकी मिलने के बाद यहां हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

धमकी के बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ाने के साथ साथ पुलिस ने यात्रियों की गहन तलाशी शुरू की है। किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article