क्या तोड़ा जाएगा मिथुन चक्रवर्ती का घर? BMC ने भेजा नोटिस; अभिनेता का आया रिएक्शन

अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी की ओर से शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। बीएमसी ने चेतावनी देते हुए कहा है यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अवैध ढांचे को ध्वस्त किया जाएगा।

मुंबई के मलाड स्थित एरंगल गांव में कथित रूप से अवैध निर्माण को लेकर BMC की पी-नॉर्थ वार्ड ने अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को शो-कॉज नोटिस जारी किया। यह नोटिस 10 मई को जारी हुआ है और मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अवैध निर्माण का हवाला देते हुए दिया गया है। बीएमसी का आरोप है कि बिना अनुमति के विवादित structure में ग्राउंड-प्लस-मेजनाइन फ्लोर वाले दो स्ट्रक्चर, एक ग्राउंड फ्लोर का ढांचा और तीन अस्थायी 10x10 की यूनिट्स बनाई गई हैं।

Mithun Chakraborty BMC notice

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (फाइल फोटो)

इन यूनिट्स में ईंट, लकड़ी की पट्टियां, कांच की दीवारें और एसी शीट्स की छतें इस्तेमाल की गई हैं..जो नियमों का उल्लंघन है। बीएमसी ने चेतावनी दी है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो धारा 475A के तहत कानूनी कार्रवाई और ढांचा तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed