BMC Budget 2025: बीएमसी का 'बेस्ट' बजट, बसों के लिए 1000 करोड़ रुपये आवंटित; जानें और क्या मिला?

BMC Budget 2025: मुंबई के बीएमसी ने 2025-26 के बजट में नागरिक बस सेवा ‘बेस्ट’ के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुंबई में सफर करने के लिए बेस्ट बसें एक अहम सार्वजनिक परिवहन का साधन हैं। इस बस सेवा से रोजाना 30 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

BMC Budget 2025: देश के सबसे अमीर नगर निकाय माने जाने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना बजट आज पेश कर दिया है। इस बजट में बीएमसी ने नागरिक बस सेवा ‘बेस्ट’ के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस खरीदने के लिए 15वें वित्त आयोग ने 992 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

BEST Bus Mumbai

मुंबई की बेस्ट बस

बेस्ट बस सेवा से 30 लाख यात्री करते हैं रोजाना सफर

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम, उपनगरीय ट्रेनों के बाद महानगर में दूसरी सबसे बड़ी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है, जो करीब 3,000 बसों का बेड़ा संचालित करती है। यह प्रतिदिन 30 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करती है। बीएमसी ने मंगलवार को पेश बजट दस्तावेज में कहा, अपनी वित्तीय प्रतिबद्धताओं के बावजूद उसने बेस्ट की वित्तीय चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह प्रावधान किया है।

End of Feed