Beed Road Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये हादसा सुबह 7 बजे अंबाजोगाई में अंबासाखर फैक्ट्री के पास हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बीड में दर्दनाक हादसा
कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबाजोगाई में स्थित अंबासाखर फैक्ट्री के पास एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल गए। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अंबाजोगाई के स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस मामले की जांच करते हुए घायलों और मृतकों की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है। कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर इतनी भीषण थी इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई के कुर्ला में बस हादसा
सोमवार देर रात मुंबई के कुर्ला में एक अनियंत्रित BEST बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हो गई है और 49 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि यह हादसा रात 9.50 बजे कुर्ला (वेस्ट) में एस जी बर्वे मार्ग पर अंजुमन-ए-इस्लाम स्कूल के सामने हुआ था। पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान बस में 60 यात्री सवार थे। ब्रेक फेल होने के कारण बस चालक बस रोक नहीं सका और ये हादसा हो गया। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
(इनपुट - IANS)
