फर्जी पासपोर्ट के साथ मुंबई में रह रही थी बांग्लादेशी एडल्ट स्टार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 साथी फरार

हिल लाइन पुलिस ने रिया और चार अन्य के खिलाफ विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14 (ए) के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

Bangladeshi Adult Actor Arrested: भारत में रहने के लिए फर्जी भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल करने के आरोप में एक बांग्लादेशी पोर्न स्टार को गिरफ्तार किया गया है। रिया बर्डे जिन्हें आरोही बर्डे के नाम से भी जाना जाता है, उन्हें मुंबई से लगभग 50 किमी दूर उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी परिवार फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अंबरनाथ, नेवाली ए में रह रहा है। इसके बाद जांच शुरू की गई, और परिवार की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

Riya Barde

रिया बर्डे

जाली दस्तावेज हासिल किए

पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि अमरावती निवासी एक व्यक्ति ने रिया और उसके तीन सहयोगियों को भारत में रहने की सुविधा देने के लिए जाली दस्तावेज बनाए थे। हिल लाइन पुलिस ने रिया और चार अन्य के खिलाफ विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14 (ए) के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में शामिल चार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी के माता-पिता फिलहाल कतर में हैं।

End of Feed