Mumbai News: आज के समय में हैकिंग की घटनाएं आम होती जा रही हैं। कभी कोई किसी का फोन हैक कर रहा है तो कोई किसी का लैपटॉप या कंप्यूटर, लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि अब सीसीटीवी कैमरा भी हैक हो रहा है। इसी प्रकार की एक घटना मुंबई के बांद्रा से आई है, जहां एक व्यक्ति के घर का सीसीटीवी कैमरा हैक कर हैकर ने घर की महिलाओं की नग्न तस्वीरें रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
मुंबई यूट्यूबर के घर का सीसीटीवी कैमरा हैक कर मां और बहन की तस्वीर हुई वायरल
ये घटना एक 21 वर्षीय YouTuber के घर की है। इस YouTuber का दावा है कि किसी व्यक्ति ने उसके घर के अंदर का सीसीटीवी हैक कर लिया है। कमरे के अंदर लगे इस सीसीटीवी के माध्यम से उसकी मां और बहन की तस्वीरें निकालकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो अब वायरल हो चुकी है। जानकारी के बाद बांद्रा पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
सीसीटीवी हुआ हैक
YouTuber को घर के सीसीटीवी हैक होने का जानकारी भी उसके एक दोस्त द्वारा प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने 17 नवंबर को अलग-अलग समय पर मां और बहन बाथरूम से बाहर आई तब वह सीसीटीवी कैमरे रिकॉर्ड हो गई। इस रिकॉर्डिंग को अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। बांद्रा पुलिस आईपी पते की जांच कर रही है। जिसका उपयोग कर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को हैक किया गया था। बता दें कि पुलिस ने आईपी पते का पता लगा लिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया साइट से भी वीडियो हटाने का अनुरोध किया गया है। इस मामले पर पुलिस ने धारा 500, 501 और आईटी की धारा 66 (सी), 66 (ई), 67 (ए) के तहत केस मामला दर्ज किया है और पुलिस जांच में लगी है।
