मुंबई

Thane Accident: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया ऑटो-रिक्शा, कई वाहनों को भी मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

Thane Accident News: ठाणे में बुधवार तड़के एक ऑटो-रिक्शा ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। ऑटो रिक्शा चालक के वाहन पर से कंट्रोल खोने के कारण यह हादसा हुआ। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन्हें से तीन की हालत गंभीर है।

Image

फाइल फोटो

Thane Road Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार तड़के मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक ऑटो-रिक्शा की टक्कर एक बस और कुछ अन्य वाहनों से हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के चार बजकर 15 मिनट पर शाहापुर तालुका के घोटेघर गांव में खिणावली पुल के पास हुई।

ऑटो रिक्शा से कंट्रोल खोने के कारण हादसा

शाहापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ऑटो-रिक्शा चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसकी वजह से वाहन डिवाइडर से टकरा गया और विपरीत लेन में चला गया। जहां ऑटो-रिक्शा की एक प्राइवेट बस, दो कार और एक टेम्पो से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो-रिक्शा चालक सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए।

तीन लोगों की हालत गंभीर

अधिकारी ने बताया कि बस नासिक से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। जिसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि घायलों को शाहापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article