Maharashtra News: औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का बदला नाम, अब कहलाएगा छत्रपति संभाजीनगर स्टेशन

महाराष्ट्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर स्टेशन कर दिया है। पहले यह नाम मुगल सम्राट औरंगजेब के नाम पर रखा गया था, लेकिन अब इसे मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी के सम्मान में नया नाम दिया गया है।

Chhatrapati Sambhajinagar Railway Station: महाराष्ट्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। इस बदलाव के बाद स्टेशन के नए नाम के साथ साइनबोर्ड और सभी आधिकारिक दस्तावेज़ों को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

aurangabad railway station name changed

औरंगाबाद रेलवे स्टेशन अब कहलाएगा छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन (चित्र साभार: Wikipedia)

पहले मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर रखे गए इस शहर का नया नाम अब मराठा साम्राज्य के वीर शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के सम्मान में रखा गया है। मूल नाम परिवर्तन की पहल पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ने की थी।

End of Feed