मुंबई

महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशियों पर ATS का एक्शन, चार शहरों से 17 की हुई गिरफ्तारी

Illegal Bangladeshi Stay in Maharashtra: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत चार अलग-अलग शहरों में अवैध तौर पर रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति के भारत में घुसने और बिना वैध दस्तावेजों के देश में रहने के आरोप में बांग्लादेश के कम से कम 17 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

Image

अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Illegal Bangladeshi Stay in Maharashtra: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत चार अलग-अलग शहरों में अवैध तौर पर रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार किया है।

कहां-कहां से हुईं गिरफ्तारियां?

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ये बांग्लादेशी भारत में अवैध रूप से घुसे थे और बिना अनुमति के रह रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि एक विशेष अभियान के तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने बताया, ‘‘एटीएस ने स्थानीय पुलिस की मदद से इस सप्ताह मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और नासिक शहर में अभियान चलाया।’’

अधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति के भारत में घुसने और बिना वैध दस्तावेजों के देश में रहने के आरोप में बांग्लादेश के कम से कम 17 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 14 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दस अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article