मुंबई

School Bomb Threat: मुंबई के एक स्कूल को ई-मेल से मिली बम की धमकी, जांच में अफवाह निकली खबर

Mumbai School Bomb Threat: मुंबई के पश्चिमी उपनगर में एक स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बम स्क्वाड व खोजी कुत्तों की मदद से जांच शुरू की गई। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Image

फाइल फोटो

Mumbai School Bomb Threat: मुंबई के पश्चिमी उपनगर में स्थित एक निजी स्कूल एवं जूनियर कॉलेज को सोमवार को ईमेल के जरिए परिसर में बम रखा होने की धमकी मिली। जिसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस और बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। स्कूल को खाली कराकर जांच शुरू की गई। हालांकि जांच के बाद में यह एक अफवाह निकली।

बम स्क्वाड और खोजी कुत्तों की मदद से की गई जांच

एक अधिकारी ने बताया कि कांदिवली के एक स्कूल के प्रशासन को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसे भेजने वाले ने खुद के अफजल गिरोह से जुड़े होने का दावा करते हुए कहा कि परिसर में बम रखा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने बम निरोधक दस्तों और खोजी कुत्तों की मदद से कांदिवली एजुकेशन सोसाइटी (केईएस) स्कूल और जूनियर कॉलेज में गहन तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और बाद में ईमेल को एक अफवाह करार दिया गया।

23 जनवरी को भी एक स्कूल में मिला इस तरह का ई-मेल

अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को जोगेश्वरी-ओशिवारा क्षेत्र के एक स्कूल में भी ऐसी ही घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल को भी इसी तरह का एक ईमेल मिला था, जिसे भेजने वाले ने दावा किया था कि अफजल गिरोह के सदस्यों ने स्कूल परिसर में विस्फोटक लगा रखे हैं। उन्होंने बताया कि यह धमकी भी अफवाह निकली।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article