Mumbai News: GRP के 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बोरीवली स्टेशन पर की थी यात्री से वसूली की कोशिश

मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर कार्यरत 6 रेलवे पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। ये सभी पुलिसकर्मी एक यात्री से वसूली की कोशिश कर रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर इनको निलंबित कर दिया गया, जांच टीम आगे की मामले की विस्तृत जांच में जुट गई हैं।

मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर कुछ दिन पहले ऐसी घटना हुई कि पुलिस के ऊपर ही कार्रवाई करनी पड़ी। रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। सब पर एक यात्री से वसूली का आरोप लगा था।

6 grp policemen suspended

GRP के 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

घटना बीते मंगलवार, 1 अप्रैल की है, जब एक यात्री बोरीवली स्टेशन परिसर में अपने साथ 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर जा रहा था। GRP के कुछ पुलिसकर्मी उसे पकड़कर ऐसी जगह ले गए जो CCTV के लिए ब्लाइंड स्पॉट था, यानी उस जगह पर कैमरे की नजर नहीं थी। नियम के अनुसार, किसी की भी छानबीन को रेलवे परिसर में लगे CCTV कैमरे की निगरानी में करना होता है।

End of Feed