Mumbai: नवी मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट से 3 की मौत, दिवाली की खुशियों में छाया मातम

महाराष्ट्र के मुंबई के उल्वे में 3 गैस सिलेंडरों में विस्फोट के बाद एक जनरल स्टोर और एक आवास में भीषण आग लग गई। इस बड़े हादसे में 2 बच्चों समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बताया जा रहा है।

मुंबई के उल्वे में 3 गैस सिलेंडरों में विस्फोट के बाद एक जनरल स्टोर और एक आवास में भीषण आग लग गई। इस बड़े हादसे में 2 बच्चों समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बताया जा रहा है। दुकानदार रमेश को चोटें आईं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चों की घटना में मौत हो गई। मीडिया खबरों के मुताबिक, नवी मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने घटना के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमें 30 अक्टूबर को लगभग 8 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति के घर किराना स्टोर में आग लग गई है।

cylinder blast in Ulwe Navi Mumbai

उल्वे में सिलेंडर ब्लास्ट से 3 की मौत

ईटीवी भारत की खबर में बताया जा रहा है कि 5 किलो के दो छोटे और 12 किलो के एक सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इस घटना में घायल की पत्नी (मंजू) और दो बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में रमेश घायल हो गया। रमेश राजस्थान का रहने वाला था। अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रहा था। उन्होंने बताया कि घायल का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है।

End of Feed