मुंबई: मुंबई के दहिसर के केतकीपाड़ा इलाके में दहीहंडी प्रतियोगता के अभ्यास के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना में 11 वर्षीय बाल गोविंदा महेश रमेश जाधव की मौत हो गई। इस हादसे से एक बार फिर नाबालिग गोविंदाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौर हो कि यह प्रतियोगिता मुंबई में जन्माष्टमी के मौके पर भव्य रुप से आयोजित की जाती है।
मुंबई के दहिसर में दहीहांडी अभ्यास के दौरान एक गोविंदा की मौत
मिली जानकारी के अनुसार महेश जाधव रविवार शाम अपने पथक के साथ दहीहंडी के अभ्यास में हिस्सा ले रहा था और इसी दौरान फिसलकर नीचे गिरने से हादसे में उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, गद्दी आदि का उपयोग न करने से ऐसे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। गौर हो कि महाराष्ट्र सरकार ने "दहीहंडी प्रतियोगिता" (ह्यूमन पिरामिड) को खेल का दर्जा दिया है। पुलिस ADR दर्ज कर मामले की जांच कर दी है।
