मुंबई में प्रदूषण पर कहर: RMC को नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा, प्लांट बंद करने के साथ लगा करोड़ों का जुर्माना

Mumbai News: मुंबई में एयर पॉल्यूशन में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं, जिसके तहत MPCB ने RMC के 4 और प्लांट सील कर दिए हैं। इस कार्रवाई के तहत अभी तक 37 प्लांट सील किए गए हैं और उनसे करोड़ों का जुर्माना वसूला गया है।

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी में मुंबई में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। एयर पॉल्यूशन को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं, इनके तहत महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड MPCB ने और 4 रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) को बंद कर दिया है। यह फैसला एमपीसीबी द्वारा नियमों के लगातार उल्लंघन को देखते हुए किया जा रहा है। बता दें कि अभी तक कुल मिलाकर 37 इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही इन पर 1.87 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

MPCB

RMC को MPCB के नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा

RMC को नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, MPCB के सदस्य सचिव एम देवेंद्र सिंह ने रविवार को एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आरएमसी संयंत्र के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा के लिए बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि "विशेष उड़न दस्ते यह जांचने के लिए तत्काल निरीक्षण शुरू करेंगे कि प्रदूषण कम करने के लिए निर्धारित शर्तों का पालन किया जा रहा है या नहीं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संयंत्र बंद करना भी शामिल है।"

End of Feed