Mumbai Fire: मुंबई के कुर्ला में कोहिनूर HDIL बिल्डिंग में आग से हड़कंप, 9 लोग घायल

मुंबई के कुर्ला पश्चिम में मंगलवार सुबह कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में आग लग गई। इस घटना में घायल हुए 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई।

Mumbai Fire News: मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में दम घुटने से आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई। सभी नौ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर है।

Mumbai Fire

कुर्ला में कोहिनूर HDIL बिल्डिंग में आग

28 मिनट में पाया आग पर काबू

जानकारी के अनुसार, यह इमारत कोहिनूर स्कूल के पास स्थित है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को मंगलवार सुबह 6:53 बजे इमारत में आग लगने की सूचना मिली। आग इमारत के इलेक्ट्रिक डक्ट में बिजली की वायरिंग, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन और विभिन्न मंजिलों पर लगे लोहे के दरवाजों तक सीमित थी। मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सुबह 7:21 बजे आग पर काबू पा लिया।

End of Feed