Mumbai BMW Road Accident: मुंबई में रफ्तार का कहर! कोस्टल रोड पर ब्रिज से नीचे गिरी कार, 3 की मौत

Mumbai BMW Road Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार ने कथित तौर पर पांच लोगों को टक्कर मार दी। कोस्टल रोड पर ब्रिज से कार नीचे गिरी। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल है। घायलों को नायर अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Mumbai BMW Road Accident: मुंबई में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोस्टल रोड पर ब्रिज से कार नीचे गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।

bmw (2)

मुंबई में तेज रफ्तार BMW की चपेट में आए 5 लोग, तीन लोगों की मौत।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 5:20 बजे कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ। काली BMW कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते कार हादसे का शिकार हो गई और सड़क पर मौजूद लोगों को टक्कर मार दी।

End of Feed