उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर; चार अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर हुए भीषण सड़क हादसों ने दर्दनाक स्थिति पैदा कर दी है। इन दुर्घटनाओं में कुल 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल होकर अस्पतालों में इलाजरत हैं। खाई में वाहन गिरने और अनियंत्रित होने जैसी घटनाओं ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Uttarakhand Accidents: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ के समीप शनिवार को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने से एक परिवार के दो सदस्यों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर उस समय हुआ, जब कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फुट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गयी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को निकालकर अगस्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय वाहन में आठ लोग सवार थे और वे बांसवाड़ा से उथिंड जा रहे थे।

Uttarakhand News

उत्तराखंड में सड़क हादसों से हड़कंप

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान उथिंड गांव के निवासी महेंद्र सिंह (68), उनके पुत्र अंजन सिंह (42) व अंजन सिंह के चचेरे भाई की पत्नी संगीता देवी (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अंजन सिंह की पत्नी रेशमा देवी और उनके दो बेटे विहान (आठ) व वैभव (10), दक्षित (पांच) और सान्वी (तीन) घायलों में शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, अंजन सिंह के दोनों बेटों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्चतर स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया जबकि अन्य तीन घायलों को उपचार के बाद छुटटी दे दी गयी। एक अन्य घटना में, चमोली जिले के रुपकुंड मार्ग पर ल्वाणी गांव‌ के समीप जंगल क्षेत्र में एक वाहन के शुक्रवार देर रात सड़क से 400-500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

End of Feed