UP में VIP का बड़ा दांव: मुकेश सहनी का ऐलान- निषाद समाज को देंगे 90% टिकट; संजय निषाद को इंडिया गुट में बुलाया

UP News: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने लखनऊ में भाजपा और संजय निषाद को घेरा। उन्होंने 101 दिन की यात्रा और निषाद समाज को 90% टिकट देने का बड़ा ऐलान किया।

UP News: बिहार की राजनीति के दिग्गज और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पर जमकर हमला बोला। सहनी ने न केवल निषाद आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरा, बल्कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी भावी रणनीति का भी खुलासा किया।

mukesh sahni lucknow conference

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुकेश सहनी

आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

मुकेश सहनी ने कहा कि वे पिछले 11 वर्षों से उत्तर प्रदेश में निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी संघर्ष के कारण बिहार में भाजपा ने उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त की और उन्हें सत्ता से बाहर करने की साजिश रची। सहनी ने स्पष्ट किया कि भाजपा के लिए जनता की भलाई कोई प्राथमिकता नहीं है, बल्कि उसका एकमात्र लक्ष्य सत्ता हासिल करना है।

End of Feed