शहर

एमपी के सिवनी में बड़ा हादसा: गाय को बचाने के चक्कर में बाउंड्री वॉल से टकराई कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो; धू-धू कर जली गाड़ी

Seoni Congress Mla Accident: विधायक योगेंद्र सिंह बाबा अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन बेकाबू हो गया।

Image

एमपी के सिवनी में बड़ा हादसा: गाय को बचाने के चक्कर में बाउंड्री वॉल से टकराई कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो; धू-धू कर जली गाड़ी

Yogendra Singh Baba News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से बड़ी खबर है। लखनादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा एक भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हैं। एनएच-44 (NH-44) फोरलेन पर विधायक की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद वाहन में भीषण आग लग गई।

गाय को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा धूमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंजारी हाई स्कूल के सामने हुआ। विधायक योगेंद्र सिंह बाबा अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से जा रहे थे, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन बेकाबू हो गया और सीधे हाई स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराया।

धू-धू कर जली स्कॉर्पियो, समय रहते बाहर निकले लोग

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। गनीमत यह रही कि जैसे ही गाड़ी में आग सुलगने लगी, विधायक योगेंद्र सिंह बाबा, उनका गनमैन और गाड़ी का चालक (ड्राइवर) बिना वक्त गंवाए तुरंत वाहन से बाहर निकल गए।

विधायक को आईं चोटें, मौके पर पहुंची पुलिस

इस दुर्घटना में विधायक योगेंद्र सिंह बाबा को मामूली चोटें आई हैं और गाड़ी में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला।

मोहन यादव ने इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल किया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी में अपने आधिकारिक आवास से ’स्टेट हैंगर’ तक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) से यात्रा की।अधिकारियों ने बताया कि वह अब राजधानी में नियमित रूप से इसी वाहन का उपयोग करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले में बुधवार को इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल किया गया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article