इंदौर के EV शोरूम में भड़की भीषण आग, कई गाड़ियां हुईं स्वाहा; ऐसे बची ऊपर फंसे लोगों की जान

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्कीम नंबर 136 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक वाहन (EV) शोरूम में सुबह तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई वाहन जलकर खाक हो गए, जबकि ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Indore EV Showroom Fire: देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार आ रही आग की घटनाओं के बीच अब मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक बड़े अग्निकांड की खबर सामने आई है। इंदौर के पूर्वी क्षेत्र स्थित 'स्कीम नंबर 136' इलाके में शुक्रवार सुबह तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक वाहन (EV) शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां खड़े कई इलेक्ट्रॉनिक वाहन जलकर राख हो गए।

indore fire ev showroom

इलेक्ट्रॉनिक वाहन शोरूम में अग्निकांड

दम घुटने से तड़प रहे थे ऊपरी मंजिल के लोग

यह आग सुबह तड़के उस वक्त लगी जब आसपास के लोग सो रहे थे। शोरूम से उठती आग की लपटों और गाढ़े काले धुएं ने पूरी इमारत को घेर लिया। हादसे के वक्त शोरूम के ठीक ऊपर बनी मंजिल पर कई लोग मौजूद थे, जो चारों तरफ फैले धुएं और भीषण आग के कारण बिल्डिंग के भीतर ही फंस गए और बाहर निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ पा रहे थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हुए। स्थानीय निवासियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और इमारत के ऊपर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

End of Feed