शहर

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल; तीन लोगों की मौत

बांदा से सटे चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश में बांदा से सटे चित्रकूट जिले में एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सदर कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे बेड़ी पुलिया के नजदीक तेज गति से जा रही एक मोटरसाइकिल सामने खड़े ट्रक से टकरा गयी।

दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

इस घटना में कपसेठी गांव के रहने वाले संजय (20), अभिलाष (16) और छोटू (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

एसएचओ ने बताया कि घायल संजय और अभिलाष ने सतना के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीनों युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक सीतापुर कस्बे से देवी के दर्शन कर कर्वी लौट रहे थे।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article