Monsoon 2026: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अरुणाचल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही; राजस्थान में बढ़ेगी मानसून की रफ्तार

देश के कई राज्यों में मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थितियां पैदा हो रही हैं। उत्तराखंड में रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच यात्रा प्रभावित हुई है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं, राजस्थान में फिलहाल मानसून कमजोर है, लेकिन अगले सप्ताह से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है।

Monsoon 2026: देश के कई राज्यों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, जिससे भारी बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि केदारनाथ और कैलाश-मानसरोवर यात्रा भी प्रभावित हुई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। दूसरी ओर राजस्थान में अगले सप्ताह से बारिश की गतिविधियों में फिर तेजी आने का अनुमान जताया गया है।

Monsoon Update India

देशभर में मानसून का प्रहार

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बीच शनिवार को केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन के चलते घोड़ा-खच्चर सेवा बाधित हो गई, जबकि गुंजी मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से कैलाश-मानसरोवर यात्रा के चौथे जत्थे को धारचूला आधार शिविर में रोक दिया गया। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की शनिवार को चेतावनी दी जिसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।

End of Feed