Monsoon 2024: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बोला बाय-बाय, इस साल की 934.8 मिमी वर्षा; जानें कहां हुआ कितना मेहरबान

Monsoon 2024: दक्षिण-पश्चिम मानसून देश से पूरी तरह से विदा हो गया है। दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वोत्तर मानसून का आगाज़ हो गया है। इस साल मॉनसूनी सीजन में राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश उन राज्यों में शामिल हैं जहां सामान्य से अधिक वर्षा हुई।

KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून देश से पूरी तरह से विदा
  • भारत में पूर्वोत्तर मानसून का आगाज़
  • मानसून ऋतु में देश में 934.8 मिमी वर्षा

Monsoon 2024: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून देश से पूरी तरह से विदा हो गया है और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वोत्तर मानसून का आगाज़ हो गया है। इस साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था और दो जुलाई तक इसने पूरे देश को कवर कर लिया। 23 सितंबर को इसने उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू कर दी। आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून तक केरल में पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है और उत्तर-पश्चिम भारत से इसकी वापसी 17 सितंबर के आसपास शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक यह पूरी तरह लौट जाता है।

Monsoon 2024

मॉनसून सीजन 2024

934.8 मिमी वर्षा

End of Feed