शहर

हैदराबाद में ऑटो चालक की दरिंदगी, सुनसान जगह पर ले जाकर महिला से किया रेप; हैंडबैग भी लेकर फरार

Hyderabad News: हैदराबाद में एक ऑटो चालक ने महिला सवारी के साथ दरिंदगी की है। आरोपी चालक ने महिला सवारी के साथ रेप किया और उसकी गला घोंटने की कोशिश की, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाया। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी की तलाश शुरू हो गया है-

Image

हैदराबाद में ऑटो चालक ने किया महिला से रेप

Photo : Times Now Digital

Hyderabad News: हैदराबाद में मंगलवार सुबह एक ऑटो-रिक्शा चालक ने एक महिला के साथ कथित तौर बलात्कार किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता ने गचीबोली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि चालक उसे मस्जिद बंदा इलाके में एक स्कूल के पास सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत पर साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत गचीबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऑटो में सवार हुई थी महिला

नानकरामगुड़ा की रहने वाली 29 साल की पीड़िता चेन्नई से लौटी थी। वह रात 2:15 बजे लिंगमपल्ली स्टेशन पर उतरी। यहां से वह नानकरामगुड़ा जाने के लिए ऑटो-रिक्शा में सवार हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह मदद के लिए चिल्लाई तो आरोपी ने उसका गला घोंटने की कोशिश की। उसने उसका हैंडबैग भी छीन लिया, जिसमें नकदी और पहचान पत्र था।

राहगीर को देखकर भागा आरोपी

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपी एक राहगीर को देखकर भाग गया। उसने पुलिस को सूचना देने के लिए 100 नंबर डायल किया। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि ऑटो-रिक्शा पर नंबर प्लेट नहीं थी। पीड़िता की शिकायत पर साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत गचीबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

जांच अधिकारियों ने आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता शहर के अमीरपेट इलाके में एक निजी फर्म में इंटीरियर डिजाइनर है। हाल के महीनों में शहर में कामकाजी महिला के साथ बलात्कार की यह दूसरी घटना है। जुलाई में, पुलिस ने एक रियल एस्टेट फर्म के दो सेल्स एग्जीक्यूटिव्स को कथित तौर पर अपनी 26 वर्षीय सहकर्मी को कार के अंदर नशीला पदार्थ देकर बलात्कार करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article