ओडिशा में भीड़ की बर्बरता; बकरी चोरी के शक में 14 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, 12 गिरफ्तार

ओडिशा के मयूरभंज जिले में भीड़ हिंसा की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में दो किशोरों की पिटाई कर दी गई। इस घटना में 14 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Odisha News: ओडिशा के मयूरभंज जिले में बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों द्वारा दो किशोरों की पिटाई करने का मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़के की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर तिरिंग थाना क्षेत्र के इंडोखोली हेरोगोडा गांव में हुई। मृतक की पहचान भुटाकाबाड़ी गांव निवासी राजकुमार बिंधानी के 14 वर्षीय इकलौते पुत्र संबित बिंधानी के रूप में हुई है।

14-Year-Old Boy beaten to death in Odisha (Representative Photo)

ओडिशा में 14 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

बताया गया है कि ग्रामीणों ने संबित और उसके तीन साथियों को बकरी चोरी के संदेह में पकड़ लिया था। हालांकि, उनमें से दो लड़के मौके से भागने में सफल रहे। इसके बाद भीड़ ने संबित और उसके एक अन्य साथी की बेरहमी से पिटाई कर दी। रायरंगपुर के एसडीपीओ बीरेंद्र कुमार सेनापति के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को पहले झारडीही अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें रायरंगपुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने संबित को मृत घोषित कर दिया।

End of Feed