Odisha: झारसुगुड़ा में चोरी का नया पैंतरा, जेसीबी से एटीएम उखाड़ फरार हुए बदमाश

Odisha: ओडिशा के झारसुगुड़ा सदर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली चोरी की खबर सामने आई है। यहां कुछ बदमाशों ने पूरी की पूरी मशीन को उखाड़ा और मौके से फरार हो गए।

Odisha: ओडिशा के झारसुगुड़ा से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां चोरों ने एटीएम मशीन को जेसीबी की सहायता के चुराया। जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा झारसुगुड़ा में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम ही उखाड़ लिया और वहां से फरार हो गए। यह घटना बीटीएम चौक के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जेसीबी के मालिक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की गई।

Odisha News

जेसीबी से एटीएम उखाड़ फरार हुए बदमाश

जेसीबी की मदद से चुराया एटीएम

एटीएम मशीन की चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस की टीम ने बताया कि चोर ने जेसीबी की मदद से एटीएम मशीन को उखाड़ा और वहां से फरार हो गए। जेसीबी से चोरी की घटना को अंजाम देते हुए एटीएम कियोस्क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए एटीएम मशीन के साथ जेसीबी को बरमाद किया। लेकिन एटीएम से सारी नकदी गायब थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए जेसीबी मशीन के मालिक को ट्रेस किया और उसे गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद चोरी के पैसे भी बरामद किए गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

End of Feed