शहर

हरियाणा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी लेकर बदमाश फरार, हेड कांस्टेबल को भी किया घायल

हरियाणा के करनाल में पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश चकमा देते हुए पुलिस का वाहन लेकर फरार हो गया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की, जिसमें एक हेड कांस्टेबल को गोली लग गई, गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

हरियाणा के करनाल स्थित बंभरेहड़ी गांव में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान मौका पाकर बदमाश पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गए। बाद में एक को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दरअसल, बीते 1 नवंबर को करनाल के मुनक थाना क्षेत्र एक गांव की महिला सरपंच के घर पर बदमाशों ने दिन-दिहाड़े फायरिंग की थी, जिसमें महिला सरपंच के ससुर को गोलियां लगी थी और वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आरोपी की तलाश शुरू

असंध सीआईए की टीम मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। इस दौरान गुरुवार देर रात पुलिस को बदमाशों के पानीपत में होने की सूचना मिली।

बदमाशों को पकड़ने के लिए असंध सीआईए की टीम पानीपत गई। इस दौरान बदमाशों ने सीआईए पुलिस के एक कर्मचारी पर गोली चला दी और उसकी पर्सनल गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद नाकेबंदी के दौरान करनाल में भी बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया, जिनमें से एक बदमाश को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी और दूसरा बदमाश वहां से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की टीम फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस की गाड़ी लेकर फरार

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने करनाल के पश्चिमी यमुना बायपास पर करनाल सिविल लाइन इंचार्ज की गाड़ी पर फायरिंग की थी। बदमाश अपनी बाइक छोड़ पुलिस की निजी ब्लैक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए।

हेड कांस्टेबल को किया घायल

पूरे मामले को लेकर सीआईए इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि मामले के दो आरोपी सुरेश और सावन फरार चल रहे थे। इसके पीछे हमारी टीम लगी हुई थी। पानीपत में अपराधियों ने हमारे हेड कांस्टेबल पर फायरिंग करके उसको घायल कर दिया, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि बदमाश मोटरसाइकिल पर थे। मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस की स्कॉर्पियो लेकर करनाल की तरफ भाग गए। उनको पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि एक भागने में कामयाब रहा।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article