Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पुलिस मौके पर मौजूद है। घटना को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने घायलों के बेहतर इलाज को लेकर निर्देश दिया है।
मंडलीय अस्पताल में घायल भर्ती
शुक्रवार को एक बस मतवार से मिर्जापुर आ रही थी। संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास बस एक दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हो गई। बस का नियंत्रण खोने से वह पलट गई, इस दौरान बस सवारियां से भरी हुई थी। इस हादसे में बस में सवार 5 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया।
डीएम ने दिया निर्देश
इस घटना की जानकारी पाकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और एसपी अभिनंदन सीएचसी लालगंज पहुंचे। डीएम ने घायलों को बेहतर इलाज देने का निर्देश भी दिया।
