पहाड़ी इलाकों में सर्दी का सितम! लद्दाख में -20 और हिमाचल में -10 डिग्री तापमान; जानिए देश के 10 सबसे ठंडे शहर

देशभर में सर्दी का सितम जारी है। खासकर पहाड़ों में तापमान माइनस में चला गया है। लद्दाख में -20 डिग्री तो हिमाचल में -10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जानें देश के 10 सबसे ठंडे शहरों के बारे में..।

दिसंबर का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और उत्तर भारत में सर्दी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। लगातार बादल छाए रहने और सूरज की अनुपस्थिति के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

snowfall

फाइल फोटो।

न्योमा देश का सबसे ठंडा स्थान

आज, 25 दिसंबर को लद्दाख का न्योमा देश का सबसे ठंडा स्थान बन गया है, जहां तापमान माइनस 20.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश के ताबो में भी तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कश्मीर के बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में तापमान माइनस 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

End of Feed