शहर

कर्नाटक में बड़ा हादसा, कार एक्सीडेंट में परिवार के 4 सदस्यों की मौत

कर्नाटक में हावेरी में एक तेज रफ्तार कार किसी अन्य वाहन से टकरा गई, जिसमें सवार परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

हावेरी: हावेरी-धारवाड़ सीमा के समीप राजमार्ग पर बुधवार को एक कार के एक अन्य वाहन को टक्कर मारे जाने से हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह दुर्घटना ताड़स पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत हावेरी-धारवाड़ सीमा के समीप तिम्मापुर के बेलीगट्टी गांव के पास हुई।

हुबली की ओर जा रही थी कार

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब हुबली की ओर जा रही एक एसयूवी कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन, सड़क के ‘डिवाइडर’ को पार करते हुए हुबली से बेंगलुरु की ओर आ रही एक कार से टकरा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे, जिनमें 10 से 12 साल का एक बच्चा भी शामिल था। हादसे में सभी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य दो को हुबली के केआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article