दिसंबर का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और उत्तर भारत में सर्दी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। लगातार बादल छाए रहने और सूरज की अनुपस्थिति के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
न्योमा देश का सबसे ठंडा स्थान
आज, 25 दिसंबर को लद्दाख का न्योमा देश का सबसे ठंडा स्थान बन गया है, जहां तापमान माइनस 20.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश के ताबो में भी तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कश्मीर के बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में तापमान माइनस 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मैदानी इलाकों में भी ठंड
इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। पंजाब के अदमपुर में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा के नारनौल में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिमाचल में सर्दी का सितम
वहीं, हिमाचल प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जोकि इस सीजन का सबसे कम तापमान है।
कहां-कितना रहा तापमान
- काजा: -6.9 डिग्री सेल्सियस
- कुकुमसेरी: -8.2 डिग्री सेल्सियस
- रिकांग-पिओ: -0.9 डिग्री सेल्सियस
- मनाली: -0.3 डिग्री सेल्सियस
- कुफरी: 0.1 डिग्री सेल्सियस
- नारकंडा: -2.8 डिग्री सेल्सियस
- कल्पा: -4.0 डिग्री सेल्सियस
