Haryana Misdeed Case: हरियाणा के जींद जिले में नरवाना इलाके में एक नाबालिग लड़की को कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस थाने की प्रभारी मुकेश देवी ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग को इस बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म
POCSO के तहत मामला दर्ज
महिला पुलिस थाने ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर शनिवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
नाबालिग पर पहले से बुरी नजर रखता था आरोपी
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी पर मोहल्ले का ही रणजोत बुरी नजर रखे हुआ था और वह अक्सर उसका पीछा करता था। गत 27 जुलाई को आरोपी उसकी बेटी को अपनी कार में ले गया और किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला पुलिस थाने ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर रणजोत के खिलाफ दुष्कर्म समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(इनपुट: भाषा)
