शहर

'दूध में पानी या पानी में दूध' मिड-डे मील या पोषण से मजाक; एक बाल्टी में 2 पैकेट मिल्क; Video ने खोली पोल

यूपी के महोबा सदर तहसील के ढिकवाहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रसोइया एक पानी से भरी बाल्टी में (500 ग्राम) दूध के दो पैके़ट काटकर मिलाती है और बच्चों को मिड डे मील के तौर पर बांटती है। मामले का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने जांच के निर्देश दिए हैं।

Image

महोबा में मिड-डे मील से मजाक

महोबा स्थित एक प्राइमरी स्कूल से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें मिड डे मील में बंटने वाले दूध में पानी मिलाकर पिलाने का खुलासा हुआ है। वीडियो में रसोइया एक बाल्टी पानी में महज दो पैकेट (500 ग्राम) दूध मिलाकर बच्चों को दिया गया। ये सब प्रधानाचार्य की मौजदूगी में हो रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जो बीएसए तक पहुंच गया। बीएसए राहुल मिश्रा ने संबंधित के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विद्यालय में सोती नजर आई प्रिंसिपल

वीडियो सदर तहसील ढिकवाहा गांव के प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में वायरल दो अन्य वीडियो में विद्यालय की शिक्षिका सोते नजर आ रहीं हैं। मिड-डे मील के बजट में कटौती कर मासूमों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। मिड-डे मील की हकीकत उजागर करता वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रसोईया एक बाल्टी पानी में दो पैकेट दूध मिलती नजर आ रही है। इसी दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में एक रसोइया पानी से भरी बाल्टी में दो पैकेट दूध डालती नजर आ रही है। इसके बाद इस हल्के सफेद रंग के मिश्रण को बच्चों में बांटा गया। वीडियो में प्रधानाचार्य बच्चों को दूध पीने के लिए बुलाती भी सुनाई दे रही है, जिसको साफ तौर पर सुना जा सकता है। इस दौरान वहां शिक्षकों का स्टॉफ के मौजूद होना भी समझ आ रहा है, जो बच्चों को निर्देश देते नजर आ रहे हैं।

मीडिया खबरों के मुताबिक, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में केवल भोजन ही नहीं, बल्कि शिक्षा की क्वालिटी बेहद गिरती जा रही है। प्रधानाचार्य अक्सर सोती नजर आती हैं और नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से स्कूल चलाती हैं। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा का कहना है कि एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें