शहर

Meerut News: सपा के पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का निधन, कई दिनों से थे बीमार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2023, 08:19 PM IST

समाजवादी सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रहे ओमपाल सिंह नेहरा का निधन हो गया। ओमपाल सिंह नेहरा कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Image

पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का निधन

Photo : ANI

मेरठ: समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का शुक्रवार दोपहर को निधन हो गया। वे कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उन्होंने इलाजरत रहते अंतिम सांस ली। ओमपाल सिंह नेहरा सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके हैं। उनके निधन से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। परिवार के अलावा उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

मुलायम सिंह यादव के करीबी थे ओमपाल नेहरा

बिजनौर के रहने वाले ओमपाल नेहरा मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे। अखिलेश सरकार में उनके पास मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार एवं दर्जा प्राप्त मंत्री का पद था। हालांकि, उन्हें राम मंदिर के समर्थन में टिप्पणी करने पर पार्टी ने महज दो महीने बाद पद से मुक्त कर दिया था। नेहरा ने कहा था कि राम मंदिर निर्माण के लिए बुद्धजीवी मुसलमानों को कारसेवा करनी चाहिए। इससे विश्र्व हिंदू परिषद खुद ही समाप्त हो जाएगी। उन्होंने, मुसलमानों से अयोध्या और मथुरा में मंदिरों के निर्माण का समर्थन करने की अपील भी की थी। जिसका असर ये हुआ कि उन्हें अपना पद गंवाना पड़ गया था।

End of Article