Meerut: कार से नहीं मरा तो दूध में दी नींद की गोली और फिर... बेवफा पत्नी और उसके आशिक के घिनौने कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Meerut Crime: मेरठ के हस्तिनापुर में स्कूल संचालक अतुल पंवार की मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पत्नी ने प्रेमी और दो शूटरों के साथ मिलकर 20 लाख के बीमे के लिए पति को सांप से डसवाकर मार डाला।

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल संचालक की मौत महज एक हादसा नहीं, बल्कि बेहद शातिराना तरीके से की गई हत्या निकली। पुलिस ने चंद घंटों की तफ्तीश में इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में कत्ल के लिए किसी हथियार का नहीं, बल्कि एक जहरीले सांप का इस्तेमाल किया गया था।

Meerut School Owner Murder Snake

20 लाख के बीमा और दूसरी शादी के लिए जहरीले सांप से कटवाया

हस्तिनापुर के रामलीला मैदान के पास रहने वाले अतुल पंवार अपनी पत्नी दामिनी के साथ 'कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल' का संचालन करते थे। शुक्रवार सुबह दामिनी ने परिजनों को बताया कि अतुल को सांप ने काट लिया है, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, पुलिस को मौके की स्थिति देखकर शक हुआ।

End of Feed