Meerut News: घर में लगी आग ने निगल ली चार बच्चों की जिदंगी, मोबाइल चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2024, 01:16 PM IST

मेरठ में एक घर में आग लगने से हादसा हो गया। जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गई और उनके मां-बाप घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोबाइल चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगी है।

Meerut House Caught Fire: मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित एक मकान में मोबाइल चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग गई। इस घटना के कारण चार बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कालोनी में जोनी नामक व्यक्ति के घर में शनिवार की रात मोबाइल फोन चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

Fire Accident

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

बच्चों ने अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस ने बताया कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसमें जोनी, उसकी पत्नी बबीता और चार बच्चे सारिका (10), निहारिका (आठ), संस्कार उर्फ गोलू (छह) और कालू (चार) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने बताया कि सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां देर रात निहारिका और गोलू की मौत हो गई जबकि सारिका और कालू ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।

End of Feed