शहर

Holi 2024: महाकाल मंदिर से हुई रंगों के पर्व की शुरुआत, बाबा संग भक्तों ने खेली फूलों की होली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2024, 10:29 AM IST

Holi 2024: होली पर्व की शुरुआत उज्जैन के महाकाल मंदिर से हो गई है। सुबह भस्मारती के साथ बाबा महाकाल को रंग अर्पित किया गया। उसके बाद से मंदिर में फूलों की होली खेली गई।

Image

होली 2024 महोत्सव की महाकाल मंदिर से शुरुआत

Holi 2024: होली के त्योहार की तैयारी पूरे देश में जोरों से चल रही है। मार्केट रंग-गुलाल, पिचकारियों आदि से सजे हुए हैं। घरों और गलियों में गुजिया की खुशबू फैली हुई है। होली का त्योहार लोगों में उत्साह लेकर आता है। बच्चे से लेकर बड़े और बुजुर्गों तक इस त्योहार को सभी धूमधाम से मनाते हैं। केवल भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में अब होली मनाई जाने लगी है। रंगों के त्योहार होली की शुरुआत उज्जैन के महाकाल मंदिर से हो गई है। बाबा के दर्शन करने के लिए और होली की शुरुआत करने के लिए हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ महाकाल मंदिर पहुंची है।

फूलों के साथ मनाई महाकाल मंदिर में होली

बाबा महाकाल की भक्ति में लीन भक्तों ने यहां फूलों से होली खेली है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के नांदेड़ से आए एक भक्त ने बाबा महाकाल को 51 क्विंटल फूल अर्पित किए, जिसके बाद उन्हीं फूलों से लोगों ने होली खेली। होली का त्योहार 25 मार्च को है, लेकिन परंपरा के अनुसार हर साल सबसे पहले होली बाबा महाकाल के मंदिर से शुरू होती है। उसी प्रकार से आज भी उज्जैन के महाकाल मंदिर से होली की शुरुआत हुई है। परंपरा के अनुसार, भस्मारती में बाबा महाकाल को रंग लगाया गया। बाबा को रंग लगाने के बाद से पुजारियों और मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने फूलों से होली खेली।

मंत्रोच्चारण से होगा होलिका दहन

होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। महाकाल मंदिर से होली की शुरुआत होने के बाद शाम के समय मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन किया जाएगा। बता दें कि होली के त्योहार से एक दिन पहले महाकाल मंदिर से होली की शुरुआत की ये परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही। सबसे पहले महाकाल मंदिर में होली मनाई जाती है, उसके बाद ही देशभर में होलिका दहन होती और रंगों के इस त्योहार की शुरुआत होती है। भारत के कोने-कोने से लेकर विदेश से भी लोग महाकाल की होली देखने उज्जैन पहुंचते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article