Meerut Accident Update : साबुन फैक्‍ट्री विस्फोट मामले में मृतकों की संख्‍या बढ़कर हुई पांच, हादसे से दहल उठा था क्षेत्र

Meerut Accident Update : अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हुए विस्फोट में कुल मिलाकर 10 लोग घायल हुए, जिनमें से पांच की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। मंगलवार देर रात पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Meerut Accident Update : मेरठ के लोहिया नगर इलाके में साबुन बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मेरठ के जिला अधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को बताया, मंगलवार को लोहिया नगर में हुए विस्फोट में सुबह चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। पांचों मृतक व्यक्ति बिहार के भोजपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके से बरामद एक कार्ड पर भी भोजपुर लिखा हुआ है।

​Meerut Accident Update, Meerut Soap Factory Blast, Meerut Soap Factory Explosion, Meerut Fire Accident, Meerut Blast Case

मृतकों की संख्‍या में इजाफा। (सांकेतिक फोटो)

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हुए विस्फोट में कुल मिलाकर 10 लोग घायल हुए, जिनमें से पांच की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। मंगलवार देर रात पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (कोतवाली) अमित कुमार राय ने बुधवार को कहा कि जिस घर में विस्फोट हुआ था उसके मालिक संजय गुप्ता और किरायेदार गौरव गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रिहायशी इलाके में हुई इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच अपर जिलाधिकारी (नगर) और चार अन्य अधिकारी करेंगे ।

End of Feed