Delhi News: सईदुल अजाब और मालवीय नगर की घटनाओं के बाद प्रशासन सख्त, कृष्णा पार्क की जर्जर इमारत पर चला बुलडोजर

दिल्ली में जर्जर और खतरनाक भवनों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। दक्षिण दिल्ली के कृष्णा पार्क इलाके में दरारों से कमजोर हुई एक बहुमंजिला इमारत को एमसीडी ने सुरक्षा कारणों से ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि हाल की घटनाओं के बाद ऐसे भवनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Delhi News: राजधानी दिल्ली में हाल ही में सईदुल अजाब और मालवीय नगर में हुई घटनाओं के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अवैध और जर्जर भवनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को दक्षिण दिल्ली के कृष्णा पार्क क्षेत्र में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बहुमंजिला इमारत पर कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया।

Delhi Bulldozer Action

दिल्ली के जर्जर और असुरक्षित भवनों के खिलाफ अभियान तेज

कार्रवाई के दौरान पुलिस और MCD के अधिकारी मौजूद

बताया गया कि भवन में दरारें आने के कारण उसकी संरचना कमजोर हो गई थी, जिससे आसपास के लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए निगम ने एहतियातन यह कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और एमसीडी के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि राजधानी में असुरक्षित और नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए भवनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

End of Feed