Muzaffarnagar: मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS की छात्रा ने लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट

मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एक MBBS छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Muzaffarnagar Suicide Case: मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां कॉलेज के हॉस्टल के एक कमरे में MBBS फाइनल ईयर की 24 वर्षीय छात्रा ने पंखे से फंदे पर लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, छात्रा का किसी दोस्त से विवाद होता था। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Muzaffarnagar suicide

छात्रा की फाइल फोटो

पुलिस के मुताबिक, मृतका शगुन सैनी मूल रूप से हरियाणा के कैथल की रहने वाली थीं। वह हॉस्टल के कमरे में अपनी रूम पार्टनर जिया के साथ रहती थीं। पुलिस ने बताया कि शगुन सोमवार शाम बाहर से लौटकर कमरे में गई थीं। उस समय उसकी रूम पार्टनर वहां मौजूद नहीं थी। रात करीब साढ़े आठ बजे जिया हॉस्टल के कमरे में पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

End of Feed