Mau Accident: मऊ में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई; 40 लोग घायल

मऊ के रतनपुरा इलाके में अयोध्या से बलिया जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे करीब 40 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने को हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mau Accident News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रतनपुरा इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक बस बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में लगभग 40 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के कारणों की जांच जारी है।

Accident

फाइल फोटो

बलिया जाते समय हादसा

पुलिस के अनुसार, यह बस अयोध्या से बलिया जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग अयोध्या में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। जानकारी के अनुसार, ये लोग 20 से 28 मार्च तक अयोध्या में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होने के लिए बलिया से आए थे। यज्ञ पूरा होने के बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रात करीब 1:30 बजे हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा-मुबारकपुर रास्ते पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने अचानक बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस तेज रफ्तार में सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।

End of Feed