Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा जा रही दो बसों की टक्कर, दुर्घटना में 40 यात्री घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 15, 2024, 06:52 PM IST

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा जा रही दो बसों की टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान बस में बैठे 40 यात्री घायल हो गए हैं। सीएम ने घटना का संज्ञान लेते हुए घायलों को बेहतर उपचार देने के आदेश दिए हैं।

Mathura News: ठंड और कोहरे के कारण मथुरा में यातायात व्यवस्था पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां कुछ क्षेत्रों में विजिबिलिटी जीरो बनी हुई है या फिर बहुत कम है। कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। यमुना एक्सप्रेस पर दो बसों की टक्कर हो गई है। इस दौरान बस में यात्रा कर रहे 40 यात्री घायल हो गए हैं। सीएम योगी ने इस घटना का संज्ञान लिया है। घटना के संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने घायलों को आवश्यक उचित इलाज मुहैया करने के आदेश दिए है।

Mathura Road Accident Two Buses collied on Yamuna Expressway Due to Heavy Fog

यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना

यमुना एक्सप्रेस पर दो बसों की हुई टक्कर

ये सड़क हादसा मथुरा के पास स्थित माइलस्टोन 110 राया कट पर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार एक बस धौलपुर से नोएडा की ओर जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा की ओर जा रही है। इसी दौरान कोहरे और कम दृश्यता की वजह से इन बसों की टक्कर हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें 31 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं 9 यात्रियों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए ये भी बताया कि इस हादसे में 5 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं 20 यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

End of Feed