शहर

Gwalior News: नौकरी के बदले सेक्सुअल फेवर की डिमांड, आरोपी अफसर को किया गया टर्मिनेट

Gwalior News: ग्वालियर में बीज विकास निगम में नौकरी का इंटरव्यू देने आई छात्राओं से एक अफसर ने नौकरी के बदले सेक्सुअल फेवर की डिमांड की। जिसके बाद पीड़िता छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Image

अफसर ने छात्रों से की सेक्सुअल फेवर की डिमांड

Gwalior News: ग्वालियर में बीज विकास निगम के एक अफसर पर नौकरी देने के बदले सेक्सुअल फेवर डिमांड करने की खबर सामने आई है। बीज विकास निगम में नौकरी के लिए इंटरव्यू हुए थे। इस इंटरव्यू के लिए तीन छात्राएं आईं थी, जिन्होंने आरोप लगाया है कि अफसर ने उनसे नौकरी दिलाने के बदले एक रात बिताने की डिमांड की। आरोपी अफसर ने छात्राओं के मोबाइल पर देर रात व्हाट्सएप मैसेज भेजा। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल से ग्वालियर आया था आरोपी

यह घटना 3 जनवरी की है, जब ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में इंटरव्यू हुए थे। जिसमें इन छात्राओं के साथ कई अन्य लोग भी शामिल हुए थे। इस नौकरी के लिए इंटरव्यू लेने वालों में आरोपी अफसर भी शामिल था, जिसका नाम संजीव कुमार तंतुवे था। संजीव कुमार प्रोडक्शन असिस्टेंट था और भोपाल से ग्वालियर आया था। आरोपी ने इंटरव्यू के बाद तीन छात्राओं को देर रात मैसेज किया और उनसे नौकरी के बदले सेक्सुअल फेवर की डिमांड की।

आरोपी अफसर को किया गया टर्मिनेट

इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ ग्वालियर क्राइम ब्रांच में शिकायत की गई। रीवा निवासी एम.एससी. की छात्रा ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़कर उसे नोटिस दी और छोड़ दिया। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 354ए के तहत छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। वहीं बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने आरोपी अधिकारी को टर्मिनेट किए जाने के दिए निर्देश है, साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article