Mathura Brijraj Utsav 2023: कान्‍हानगरी में 14 नवंबर को ब्रजरज उत्सव का आगाज, मीराबाई के लुक में दिखेंगी हेमा मालिनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2023, 04:26 PM IST

Mathura Brijraj Utsav 2023: ब्रजरज उत्सव दीपावली के ठीक बाद 14 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा, जो कि कृष्णभक्त मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि, पहले यह उत्सव 11 दिन का होता था।

Mathura Brijraj Utsav 2023: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद 14 नवंबर से दो सप्ताह तक चलने वाले ब्रजरज उत्सव का आयोजन करेगी। एक प्रशासनिक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस बार यह उत्सव महान कृष्णभक्त मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। नृत्य नाटिका का आयोजन इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा जिसमें फिल्म अभिनेत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय सांसद हेमामालिनी मीराबाई के किरदार में नजर आएंगी। परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से हर साल आयोजित होने वाला ब्रजरज उत्सव मथुरा ही नहीं, आसपास के जिलों के कलाकारों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करता है।

​mathura brijraj utsav 2023, brijraj utsav 2023, brijraj utsav in mathura, hema malini, mathura latest news



मथुरा ब्रजरज उत्सव। (सांकेतिक फोटो)

इस बार खास होगा कार्यक्रम

इस वर्ष ब्रजरज उत्सव दीपावली के ठीक बाद 14 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा, जो कि कृष्णभक्त मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले यह उत्सव 11 दिन का होता था, लेकिन अब यह उत्सव 14 दिन तक आयोजित किया जाएगा और इसके कलाकारों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इस वर्ष ब्रजरज उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण हेमामालिनी की टीम द्वारा मीराबाई की थीम पर नृत्य नाटिका की वह खास प्रस्तुति होगी, जिसमें वह भगवान श्रीकृष्ण के प्रति मीराबाई के समर्पण, भक्ति और विरह को अपनी भाव-भंगिमाओं से प्रदर्शित करेंगी। यह कार्यक्रम 17 नवंबर को होगा।

End of Feed