Mathura: वृंदावन नाव हादसे में मृतक की संख्या बढकर 13, यमुना में मिले दो और शव; सर्च ऑपरेशन जारी

मथुरा के वृंदावन में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि कुछ अब भी लापता हैं। NDRF और SDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

Mathura Yamuna Accident: मथुरा में हुए यमुना हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नदी से दो लोगों के शव और बरामद हुए हैं। यह हादसा शुक्रवार दोपहर को वृंदावन में यमुना नदी में हुआ था, जहां पर्यटकों से भरी नाव पलट गई। बताया जा रहा है इस नाव में मुख्य रूप से पंजाब से आए श्रद्धालु सवार थे। हादसे में कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

Mathura Yamuna Accident

प्रतीकात्मक फोटो

तेज हवाओं से बिगड़ा नाव का संतुलन

जानकारी के अनुसार, यह हादसा केसी घाट के पास हुआ, जहां नाव गहरे पानी में जाने के बाद एक तैरते हुए पोंटून से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि वहां से हाल ही में एक पोंटून पुल हटा दिया गया था, जिसके कुछ हिस्से नदी में ही रह गए थे। जिनसे टकराने के बाद नाव पानी में डूब गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय तेज हवाएं भी चल रही थीं, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया।

End of Feed