NEET Paper Leak 2026 : डॉक्टर की डिग्री बिकाऊ है? कब पकड़े जाएंगे नीट के गुनहगार; देशभर में छात्रों का गुस्सा फूटा

NEET UG 2026 विवाद के बाद देशभर में व्यापक पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं, जिसमें छात्र राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) से जवाबदेही, पारदर्शिता और न्याय की मांग कर रहे हैं। यह मुद्दा अब परीक्षा की निष्पक्षता और प्रतियोगी परीक्षाओं में विश्वास को लेकर देशव्यापी बहस का रूप ले चुका है।

NEET Paper Leak 2026 : परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी अब 21 जून को दोबारा करायी जाएगी। उससे पहले छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। देश के विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन के सुर सुनाई देने लगे हैं। हजारों छात्र देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और जवाबदेही, गिरफ्तारियों और परीक्षा प्रणाली में पूर्ण सुधार की मांग कर रहे हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही ने वर्षों के बलिदान, रातों की नींद हराम करने और अथक परिश्रम को बर्बाद कर दिया है।छात्रों का कहना है कि पांच, दस हजार में माफिया पेपर बेचकर हमारे करियर को तबाह कर रहे हैं। हमें न्याय चाहिए।

Neet Student protests

नीट परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों का प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर भारी प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भावुक दृश्यों से लेकर कई राज्यों में प्रदर्शनों तक हजारों उम्मीदवार परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है, जबकि छात्र समूह सख्त कार्रवाई और सुधारों की मांग जारी रखे हुए हैं।

End of Feed