Gujarat Fire: पानोली GIDC इलाके में लगी भीषण आग, आसपास के गांवों में दहशत

गुजरात के भरूच जिले के पानोली GIDC क्षेत्र में रविवार तड़के भीषण आग लग गई है। दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही हैं।

Gujarat Panoli GIDC Fire: भरूच जिले के अंकलेश्वर स्थित पानोली GIDC क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण आग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह आग संगवी ऑर्गेनिक्स कंपनी में लगी है, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक धुएं के गुबार साफ नजर आ रहे हैं।

bharuch gujarat gidc fire news update

भरूच इलाके में लगी भीषण आग (तस्वीर साभार: ANI)

दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार मशक्कत कर रही है ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।

End of Feed