Mathura News: मथुरा के गोपाल बाग में पटाखा बाजार में आज भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस और अग्निशमन की गाड़ियों भी मौके पर पहुंच चुकी है। आसपास के लोगों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया।
मथुरा के पटाखा बाजार में लगी भीषण आग
जानें पूरा मामला
रविवार को लोग दीपावली की खुशियों में डूबे हुए थे। बाजार में खरीदारी के लिए लोग उमड़ रहे थे। पटाखा बाजार में भी खरीदारी परवान चढ़ रही थी। दोपहर करीब दो बजे बड़ी संख्या में लाेग यहां पटाखे खरीदने पहुंच गए। दोपहर दो बजे अचानक पटाखे की एक दुकान में किसी तरह आग लग गई। पलभर में अन्य दुकानों में आग पहुंच गई।
धमाकों की आवाज से कस्बा गूंज उठा। लोग मौके पर पहुंच गए। पूरे मार्केट में आग लगने से लोग आग की लपटों में घिर गए। अनेक लोग तो आग के बीच से होकर मुश्किल से बाहर निकले, लेकिन वे काफी झुलस गए थे। करीब डेढ़ दर्जन लोग आग में झुलस गए।
शार्ट सर्किट बताई जा रही वजह
पटाखा बाजार में आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। बाजार में कुल 22 दुकानें लगी थी। आग बुझाने के यहां समुचित इंतजाम नहीं थे। अग्निकांड में करीब 15 लोगों के झुलसने की खबर हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
